करौली हिंसा: भाजपा सांसद का दावा- ‘डर के माहौल में 195 हिंदू परिवारों ने किया पलायन’, धरने पर बैठे

0
57

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:53 PM IST

सार

सांसद मीणा ने आरोप लगाया कि करौली पुलिस सरकार और नेताओं के दबाव में काम कर रही है। हिंदुओं को पूछताछ के नाम पर उठाकर थाने में बैठा लिया गया है और उपद्रवी खुले आम घूम रहे हैं।

ख़बर सुनें

Karauli Violence Update: करौली हिंसा पर राजनीतिक गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर एक-दूसरे पर तुष्टीकरण का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा जिला कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर असामाजिक तत्त्वों द्वारा पथराव से शहर में भय का वातावरण है। नेताओं और सरकार के दबाव में जिला पुलिस अपराधियों को बचा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित न किया जाए। 

किरोडी लाल मीण ने दावा कि शहर में बने डर के माहौल के कारण 195 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं, जिसकी सूची प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने कई शहरों में धारा 144 लगा दी है। आखिर कांग्रेस को रामनवमी और हनुमान जयंती से इतनी घृणा क्यों है? श्रद्धालु यह पर्व कैसे मना सकेंगे?

सीएम गहलोत को भी लिखा पत्र 
बताया जा रहा है सांसद किरोडी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि करौली हिंसा पर प्रशासन की लापरवाही के कारण हिंदू नव वर्ष पर निकाले गए जुलूस पर भारी पथराव किया गया। उपद्रवियों को अभी तक गिरफतार नहीं किया गया है, जबकि सैकड़ों हिंदुओं पूछताछ के नाम पर थाने में बैठाकर रखा गया है। उन्होंने पत्र के साथ ही पलायन करने वाले 195 हिंदू परिवारों की सूची भी सीएम गहलोत को भेजी है। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि हिंदू लोगों की दुकानों को भी दंगों में लूट लिया गया है, उन पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब तक उपद्रवियों की गिरफ्तारियां नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।  

हिंदू थाने में बैठे, उपद्रवी आराम से घूम रहे 
सांसद मीणा ने कहा कि पुलिस सरकार और नेताओं के दबाव में काम कर रही है। हिंदुओं को पूछताछ के नाम पर उठाकर थाने में बैठा लिया गया है और उपद्रवी खुले आम घूम रहे हैं। सरकार को पूरे मामले की जांच तरीके से करनी चाहिए। 

करौली हिंसा से सबक: रैली या जुलूस निकालने से पहले मंजूरी जरूरी, डीजे पर बजने वाले गानों की देनी होगी सूची

Karauli violence: डीजीपी लाठर बोले- रैली में शामिल लोगों ने अल्पसंख्यक इलाके में लगाए उत्तेजनापूर्ण नारे, फिर हुआ पथराव

करौली हिंसा पर बोले राजेंद्र राठौड़: सीएम ने उपद्रवियों को खुली छूट दी, यह सरकार के लिए नासूर बनेगा

विस्तार

Karauli Violence Update: करौली हिंसा पर राजनीतिक गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर एक-दूसरे पर तुष्टीकरण का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा जिला कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर असामाजिक तत्त्वों द्वारा पथराव से शहर में भय का वातावरण है। नेताओं और सरकार के दबाव में जिला पुलिस अपराधियों को बचा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित न किया जाए। 

किरोडी लाल मीण ने दावा कि शहर में बने डर के माहौल के कारण 195 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं, जिसकी सूची प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने कई शहरों में धारा 144 लगा दी है। आखिर कांग्रेस को रामनवमी और हनुमान जयंती से इतनी घृणा क्यों है? श्रद्धालु यह पर्व कैसे मना सकेंगे?

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here