भीषण गर्मी: राजस्थान के पांच शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार; सबसे ज्यादा तपा अलवर

0
40

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:49 PM IST

सार

प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। हालात यह हैं कि राज्य के अलवर, बांसवाड़ा और फलौदी में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 41 डिग्री के ऊपर ही है।  

ख़बर सुनें

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। हालात यह हैं कि प्रदेश के अलवर, बांसवाड़ा और फलौदी में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। अलवर में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।  राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 41 डिग्री के ऊपर ही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में तपा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में आने वाले दिनों में और तेज गर्मी पड़ सकती है। 
 

पश्चिमी प्रदेश में जारी रहेगा गर्मी का कहर 
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर और सिरोही में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही कुछ जिलों में तेज लू चलने की आशंका भी जताई जा रही है। 11 अप्रैल के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

तापमान में बढ़ोतरी के पीछे यह कारण 
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आ रही हवा का असर राजस्थान पर सीधा हो रहा है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम दिशा से आ रही हवा को अरब सागर से किसी तरह की नमी नहीं मिल रही। इस कारण शुष्क हवा होने से तापमान में इजाफा हो रहा है।  
 

एक दिन पहले टूटा था दस साल का रिकॉर्ड
राजस्थान में बीते गुरुवार (10 अप्रैल) को जालोर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान यहां का तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दस साल में ऐसा पहली बार हुआ था जब प्रदेश के किसी शहर का तापमान इन दिन 45 डिग्री से ऊपर गया हो।

शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
अलवर 45.8 21.7
गंगानगर     45.3     21
फलौदी     45.2     27.8
बांसवाड़ा     45.2     27.6
चूरू     45     19.4
शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
बीकानेर     44.7     25.5
टोंक     44.7     23.9
पिलानी     44.6     20.9
बाड़मेर     44.6     26.7
डूंगरपुर     44.4     23.5
जालौर     44.4     23.8
नागौर     44.3     20.8
बारां     44.1     16.1
करौली     44     17.4
धौलपुर     44     21
शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
जैसलमेर     43.9     26.5
हनुमानगढ़     43.8     16.8
कोटा     43.6     22.1
सिरोही     43.5     23.8
बूंदी     43.1     22.4

 

शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
जयपुर     42.5     23.8
भीलवाड़ा     42.3     16.5
अजमेर     42     22.5
सीकर     42     16
चित्तौड़गढ़     41.9     16.5

विस्तार

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। हालात यह हैं कि प्रदेश के अलवर, बांसवाड़ा और फलौदी में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। अलवर में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।  राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 41 डिग्री के ऊपर ही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में तपा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में आने वाले दिनों में और तेज गर्मी पड़ सकती है। 

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here