गुजरात के खिलाफ पंजाब के इन खिलाड़ियों पर होगी हैट्रिक रोकने की जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

 ब्रेबोर्न स्टेडियम पर अब तक बड़े-बड़े स्कोर बने हैं इसलिए इस मैदान पर जब पंजाब की टीम यहां गुजरात के सामने उतरेगी तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके बल्लेबाजों को कम स्कोर पर रोकने की जिम्मेदारी होगी। पंजाब टीम की बात करें तो टीम के हौंसले बुलंद हैं। पिछले मैच में टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों के बड़े अंतर से हराया था। लेकिन कप्तान मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय है। चेन्नई के खिलाफ मैच में वे केवल 4 रन बना पाए थे। गेंदबाजी में टीम के पास कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम के बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं।

पंजाब की ओपनिंग जोड़ी- टीम की ओपनिंग जोड़ी अब तक सफल नहीं रही है। कप्तान के बल्ले से रन नहीं निकले हैं हालांकि धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं। दोनों पर टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी क्योंकि गुजरात में मोहम्मद शमी और लाकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज मौजूद हैं।

पंजाब का मध्यक्रम– मध्यक्रम बल्लेबाजी पंजाब की ताकत रही है। इस टीम के पास भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंग्सटन, शाहरूख खान और ओडियन स्मिथ जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। चेन्नई के खिलाफ मैच में लिविंग्सटन ने 32 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

पंजाब टीम की गेंदबाजी- गेंदबाजी में पंजाब के पास कगिसो रबाडा के रूप में बेहतरीन गेंदबाज उपलब्ध है। हालांकि उन्होंने अब तक अपनी क्षमता के अनुसार गेंदबाजी नहीं की है। उनके अलावा टीम के पास अर्शदीप सिंह हैं जो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम के पास राहुल चाहर और लिविंग्सटन मौजूद हैं।

पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन-

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here