आज ही बनाए मसालेदार स्वादिष्ट भरवां भिंडी – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

हर शख्स भिंडी को अलग-अलग प्रकार से बनाता है। कोई इसे प्याज के साथ खाना पसंद करता है तो कोई इसे बगैर प्याज के। आज आप यहां सीख सकते हैं मसालेदार भरवां भिंडी बनाने का तरीका। इसे बनाने के लिए आपको बेहद कम चीजों की आवश्यकता होती है, साथ ही इसे आप जल्दी तैयार कर सकते हैं। यदि आप इस रेसिपी से भिंडी बनाते हैं तो ये पराठे तथा पूड़ी के साथ खाने में लाजवाब लगती है। साथ ही यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं, मतलब ट्रेन या बस से यात्रा कर रहे हैं तो आप इस सब्जी को बना कर ले जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

सामग्री:-
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए भिंडी, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, खटाई और सरसों का तेल। 

बनाने की विधि:-
इसे बनाने के लिए सबसे पहले भिंड़ी को अच्छे से धोएं तथा फिर इसे अच्छे से कपड़े की सहायता से पोंछ लें। भिंडी को कुछ समय के लिए सुखने दें। सुखी भिंडी को बीच में से काटें तथा साथ ही इसे ऊपर और नीचे से काटें। अब एक कटोरी में सभी मसालों को स्वाद अनुसार मिक्स करें तथा इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। अब बीच में से काटी गई भिंडी को एक हाथ से हल्का सा खोलों तथा इसमें मसाले के पेस्ट को भर दें। सभी भिंडी को ऐसे ही भर दें। अब एक कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म करें तथा फिर सभी भिंडी को गर्म तेल में डालें तथा अच्छे से चलाएं। धीमी आंच पर बगैर ढके इन्हें पकने दें। 12 से 15 मिनट में भिंडी पक जाएंगी अच्छे से चलाएं, यदि कटोरी में मसाला बच गया था तो वह भी इसमें डाल कर अच्छे से मिश्रित कर दें। अब भिंडी सर्व करने के लिए तैयार हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here