टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है भिंडी – 24×7 Khabre Fatafat

0
47

गर्मियों में हरी सब्जियों का सेवन बहुत आवश्यक हो जाता है। हरी सब्जियों में गर्मियों में प्राप्त होने वाली सबसे आवश्यक सब्जियों में से एक भिंडी है। जिसे लोग कई प्रकार से खाना पसंद करते हैं। भिंडी का सेवन न केवल आपके टेस्ट को बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। भिंडी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, यह विटामिन्स, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व भरपूर होता है।

हार्ट के हेल्थ को बढ़ाता है:-
भिंडी हार्ट से संबंधित समस्याओं को ठीक करता है। भिंडी में पेक्टिन नामक एक घटक होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल हृदय बीमारियों का कारक हैं तथा भिंडी के सेवन से इसे काबू किया जा सकता है। 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है:-
डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसमें हाई फाइबर होता है। यह पाचन तंत्र के साथ-साथ शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी ठीक करता है।

कैंसर से लड़ता है:-
अध्ययन से पता चला है कि भिंडी में अन्य सब्जियों के मुकाबले ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकते हैं तथा इसलिए कैंसर के संकट को कम करते हैं। हाई फाइबर हेल्दी डाइजेशन को बनाए रखता है तथा कोलन कैंसर के जोखिमों को रोकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है:-
भिंडी में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी के लिए आवश्यक है तथा यह आम इन्फेक्शन को रोकने के लिए जाना जाता है। 100 ग्राम भिंडी प्रतिदिन सेवन करने पर आवश्यक मात्रा में विटामिन सी हमारी बॉडी को सरलता से प्राप्त हो जाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here