45 घंटे बाद भी नहीं बुझ पायी शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में लगी आग – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में लगी आग तीसरे दिन 45 घंटे बाद भी नहीं बुझ पायी। दमकल विभाग की टीम लगातार पांच वाहनों से आग बुझाने में लगी है। लेकिन प्लांट अब भी धू धूकर जल रहा है। प्लांट से उठ रहा धुआं सेलाकुई से लेकर आसपास के गांवों में सुबह नौ बजे तक छाया रहा।

धुएं के कारण लोगों को घुटन महसूस होने लगी है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं दमकल विभाग ने आग को पूरी तरह से बुझाने को लेकर हाथ खडे कर दिये हैं। एफएसओ का कहना है कि आग को पूरी तरह से बुझाना मुश्किल है। वहीं क्षेत्र के लोगों में प्लांट में लगी आग व निकल रही दुर्गंध से आक्रोश बढता जा रहा है।

लोगों ने कूडे के वाहनों को बुधवार को प्लांट में न घुसने देने का ऐलान किया है। सोमवार बारह बजे दोपहर में अचानक शीशमबाडा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में आग लग गयी। आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। दमकल विभाग की टीम घटना के दिन से ही पांच गाडियों के साथ आग बुझाने के काम में लगी है।

लेकिन आग लगने के तीसरे दिन 45 घंटे पूरी तरह से बीत चुके हैं। दमकल विभाग की टीम रात दिन आग बुझाने में लगी है। लेकिन आग बुझ नहीं पा रही है। लाखों टन कबाड अंदर की सतह तक आग पकड चुका है। जिसके चलते लगातार आग को बुझाने के बावजूद प्लांट के अंदर कचरे में लगी आग सुलगती ही जा रही है।

आग के कारण शीशमबाडा प्लांट के साथ साथ सेलाकुई बाजार, से लेकर सिंघनीवाला, शेरपुर, मेदनीपुर, बायांखाला, हसनपुर कल्याणपुर के ऊपर प्लांट का धुआं फैल गया है। गरमी के मौसम में प्लांट में लगी आग के धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही घुटन भी महशूस हो रही है।

दमकल विभाग सेलाकुई के एफएसओ रमेश चंद्र गौतम का कहना है कि आग इतना अधिक फैल चुकी है कि तीन दिन से लगातार कोशिशों के बावजूद आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। कहा कि अब भी प्लांट में आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। कहा कि आग का बुझना अब बहुत मुश्किल लग रहा है। पानी की कमी भी विभाग के आडे आ रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
आग पर काबू न पाये जाने और प्लांट से निकल रही खतरनाक दुर्गंध को लेकर लोगों में आक्रोश है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के संयोजक शूरवीर सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग जीवन को बचाने के लिए सडकों पर उतर आयें। प्लांट के गेट पर बुधवार को सभी एकत्रित होकर देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले कूडे के वाहनों को प्लांट में नहीं घुसने दिया जायेगा।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर रोष
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के संयोजक शूरवीर सिंह चौहान ने नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें कहीं भी कंपनी प्रबंधन को आग लगने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि प्लांट का जिम्मा कंपनी को सौंपा गया है। जिसके लिए कंपनी पूरी तरह से जिम्मेदार है। ऐसे में सीधे कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here