बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण को लेकर कही अपने दिल की बात…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

इन दिनों साउथ सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को भारत की नहीं दुनियाभर में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद ने फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण को लेकर अपने दिल की बात कही है।

इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उर्फी जावेद हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया है कि राम चरण उन्हें काफी पसंद हैं और स्मार्ट लगते हैं। साथ ही उर्फी जावेद ने कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म केजीएफ का चैप्टर 1 नहीं देखा है। हालांकि उन्हें यह फिल्म न देखने का अफसोस है।

उर्फी जावेद के एक वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में फोटोग्राफर उनसे पूछता है कि केजीएफ 2 का ट्रेलर आया है। आपने देखा या नहीं ? इस पर उर्फी जावेद कहती हैं, ‘मैंने केजीएफ 1 भी नहीं देखी है। बुरा लगता है, लेकिन मैंने नहीं देखी है। एक दिन सब बैठकर देखूंगी।’

साउथ सिनेमा की फिल्मों और हीरो के बारे में सवाल किए जाने पर उर्फी जावेद ने कहा, ‘साउथ सिनेमा का क्रेज हमेशा से रहा है। वहां बहुत हैंडसम एक्टर हैं।’ इसके बाद अपना फेवरट स्टार बताते हुए उर्फी जावेद कहती हैं कि उन्हें राम चरण काफी पसंद हैं क्योंकि वह बहुत हैंडसम हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बात करें फिल्म आरआरआर की तो यह फिल्म पिछले महीने 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। यही वजह थी कि जो फिल्म ने महज 5 दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन का पड़ाव पार कर लिया है, जिसमें तेलुगु और हिंदी समेत सभी भाषाओं और ओवरसीज के कलेक्शन शामिल हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here