उर्फी जावेद ने मोबाइल में सेव कर रखा अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नंबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
135

टीवी की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी ऑउटफिट को लेकर लोकप्रिय हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है जब किसी नए ऑउटफिट में उनका वीडियो वायरल ना हो। इसके अतिरिक्त उर्फी जावेद अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वह दिल खोलकर अपना पक्ष सबके सामने रखती हैं। इन दिनों उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती दिखाई दे रही हैं कि उन्होंने अपने फ़ोन में एक्स बॉयफ्रेंड का नंबर किस नाम से सेव किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के चलते उर्फी जावेद ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के नाम को लेकर खुलासा किया था। दरअसल, इंटरव्यू में उर्फी से पूछा गया कि आपके मोबाइल में कितने कॉन्टैक्ट्स नंबर हैं तो उन्होंने कहा कि मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड की आईडी इस्तेमाल किया करती थी, इसलिए मेरे मोबाइल में उसके भी कॉन्टैक्ट्स हैं। आधे से अधिक तो मेरे है ही नहीं। हजार दो हजार कॉन्टैक्ट्स होंगे। तत्पश्चात, वह अपना मोबाइल दिखाते हुए बोलती हैं, ‘बहुत हैं, ये है ही नहीं मेरे’।

इसके बाद उर्फी जावेद से पूछा जाता है कि फ़ोन में उन्होंने किस नंबर को फनी नाम से सेव कर रखा है? इसके जवाब में वह बोलती हैं, ‘एक्स बॉयफ्रेंड का’। वह हंसने लगती हैं। इसके बाद उर्फी अपने एक्स बॉयफ्रेंड का फनी नाम भी बताती हैं। हालांकि, जब वह नाम बताती हैं तो Beep… Beep का साउंड आता है। उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड का ऐसा नाम रखा है, जिसे यहां पर लिखा नहीं जा सकता है। बता दे कि उर्फी जावेद मूल तौर पर यूपी के लखनऊ की रहने वाली हैं। 15 अक्टूबर 1997 में जन्मीं उर्फी अब 24 वर्ष की हैं। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन का कोर्स किया है तथा वह मीडिया इंडस्ट्री में जाना चाहती थीं किन्तु उन्हें अभिनय का शौक था। लिहाजा बहुत कम आयु में ही उर्फी मुंबई आ गईं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here