न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाडी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:53 PM IST
सार
पुलिस गिरफ्त में आए तीन आरोपी उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं।
राजस्थान के भिवाडी में रविवार देर रात पुलिस का लोगो, स्टिकर और शीशे पर पुलिस लिखी महिंद्रा एक्सयूवी कार में बैठे अंतर राज्य गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश इशरोदा बैंक में डकैती की योजना बना रहे थे। साथ ही उत्तराखंड की एक महिला को साइबर हैकिंग का शिकार बना 10 करोड़ की ठगी करने के लिए एक व्यक्ति को अगवा करने वाले थे। बदमाश इस तरह की कोई वारदात कर पाते उससे पहले शेखपुर अहीर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नूर मोहम्मद पुत्र समसुद्दीन (29), संजय यादव पुत्र बसंत यादव (28) निवासी गोरखपुर, इरशाद अली पुत्र मोहम्मद शफीक (32) निवासी प्रयागराज और हकमुद्दीन पुत्र रहीश मेव (31) निवासी नूह मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने सरिये, डंडे, गंडासे, रस्सी और मिर्च पाउडर बरामद किया है।
एसपी सिंह ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा और प्रेम बहादुर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन शर्मा मय टीम के चावंडी पुलिया के पास पहुंचे। यहां पुलिस का लोगो लगी एक काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी कार में बैठे व्यक्ति इशरोदा बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया आरोपी इरशाद जोधपुर, दिल्ली और लखनऊ में ठगी के मामले में जेल जा चुका है। लखनऊ में ठगी के मामले में नूर मोहम्मद भी शामिल था। आरोपियों ने बताया कि आरोपी बैंक डकैती के साथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का अपहरण करने के लिए आए थे।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।