अंकिता लोखंडे ने कंगना के शो में सुनाई खुशखबरी, बोली- ‘मुझे बधाई दो दोस्तों, मैं प्रेग्नेंट हूं’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं. परदे पर अपने काम के अलावा वो निजी कारणों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने कंगना रनौत के शो में एक ऐसा खुलासा किया कि सबका मुंह खुला का खुला ही रह गया. जी हां, अंकिता लोखंडे ने मीडिया के सामने राज खोला कि वो प्रेग्नेंट हैं. 

स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे अंकिता और विक्की

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपना शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं. उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) भी हर मौके पर अंकिता के साथ खड़े नजर आते हैं. लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने पिछले साल सात फेरे ले लिए थे. शादी के बाद से तो अंकिता हर जगह पति विक्की के साथ ही नजर आने लगीं. इन दिनों एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन टीवी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) में काम कर रहे हैं और फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद भी आ रही है. लेकिन अंकिता ने हाल ही में गुड न्यूज दी है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा. 

कंगना के शो में नजर आईं अंकिता

अंकिता लोखंडे को ‘लॉक अप’ (Lock Upp) शो में देखा गया. जैसा कि कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे (Kangana Ranaut Ankita Lokhande) एक-दूसरे के साथ बेहतरीन तालमेल शेयर करती हैं. अभिनेत्रियों ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में एकसाथ स्क्रीन शेयर किया है. अंकिता, कंगना के रियलिटी शो लॉक अप में अपनी वेब सीरीज ‘पवित्र रिश्ता’ के अपकमिंग सीजन को प्रमोट करने आई थीं. खास बात ये रही कि अंकिता लोखंडे ने इस दौरान अपना एक सीक्रेट भी रिवील किया. 

शेयर की गुड न्यूज

अगर आप लॉक अप (Lock Upp) देखते हैं, तो जानते होंगे कि यहां आने वाले हर कंटेस्टेंट को अपना एक सीक्रेट बताना होता है. ऐसे में कंगना ने अंकिता को भी एक सीक्रेट बताने के लिए कहा. इस पर एक्ट्रेस ने बताया, ‘ठीक है तो विक्की को भी यह नहीं पता. मुझे बधाई दो दोस्तों, मैं प्रेग्नेंट हूं.’ ये सुनकर कंटेस्टेंट और कंगना हैरान रह गए, लेकिन बाद में अंकिता ने कहा, ‘अप्रैल फूल बनाया.’ इस पर कंगना ने जवाब दिया, ‘फर्स्ट अप्रैल भी नहीं है आज….’ अंकिता लोखंडे की इस बात पर अभिनेत्री ने उससे कहा, ‘मुझे आशा है कि तुम्हारा झूठा सीक्रेट जल्दी सच हो जाए.’ इसपर अंकिता ने जवाब दिया, ‘जल्दी होगा, होगा….’ बता दें, अंकिता 14 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here