गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पोंटिंग ने दी ये प्रतिक्रिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली की टीम को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली के सामने 172 रनों का लक्ष्य था जिसके जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में उसने 46 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाई। पृथ्वी शा 10 तो टिम सेफर्ट केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।

दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने इस मैच में हार का कारण, पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी को बताया। मैच के बाद उन्होंने कहा ” मैच हमारे हाथ में था लेकिन यदि आप पावरप्ले में 3 विकेट गंवा देंगे तो जीतना मुश्किल है। ये वो क्षेत्र है जिसपर हमें काम करने की जरुरत है। पावरप्ले के दौरान विकेट न खोना या 1 विकेट खोना लक्ष्य का पीछा करते समय अच्छी शुरुआत मानी जाती”

मैच में एक वक्त जब रिषभ पंत और ललित यादव बल्लेबाजी कर रहे थे तो दिल्ली की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन दोनों के आउट हो जाने के बाद दिल्ली वापसी नहीं कर पाई। पोंटिंग ने कहा “रन रेट हमारे लिए चिंता का कारण नहीं थी क्योंकि 9.5 से ऊपर कभी भी रन रेट नहीं गया। यदि रोवमैन पावेल 2-3 ओवर रह जाते तो हम इस मैच को जीत जाते”

मिचेल मार्श को लेकर पोंटिंग ज्यादा निराश नहीं हैं। वे तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। नोकिया भी नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं। पृथ्वी शा की बल्लेबाजी पर पोंटिंग ने कहा कि पहले मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। अच्छी शुरुआत के कारण ही पहला मैच हम जीत पाए। गुजरात के गेंदबाजों के बारे में उन्होंने कहा “फर्ग्यूसन गेंदबाजी करने आए और शा को उसी तरीके से आउट किया जिस पर हमलोग बात कर रहे थे। हमने इसको लेकर उनसे बात भी की थी कि पुल शाट खेलते हुए वे दो बार आउट हुए हैं। अगले कुछ दिनों में हमें इस पर काम करना होगा”

दिल्ली ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे मुंबई के खिलाफ जीत मिली थी तो गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स से होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here