मस्जिदों के लाउड स्पीकर बंद करो, नहीं तो तेज आवाज में बजाया जाएगा हनुमान चालीसा: राज ठाकरे – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को मस्जिदों के लाउड स्पीकर बंद किए जाने की शनिवार को मांग की। ठाकरे ने यहां शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा, मस्जिदों में लाउड स्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा।

उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है। मनसे प्रमुख ने राकांपा प्रमुख शरद पवार की भी आलोचना की और उन पर ‘समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने तथा समाज को विभाजित करने’ का आरोप लगाया।

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया। उद्धव की पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हो गई थी।

राज ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फड़नवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे मंच पर मौजूद थे। लेकिन उन्होंने कभी सीट बंटवारे के फार्मूले का जिक्र नहीं किया। उद्धव ने इसे तभी उठाया जब उन्हें एहसास हुआ कि भाजपा उनकी मदद के बिना (2019 के चुनावों के बाद) सरकार नहीं बना सकती है। मनसे नेता ने आरोप लगाया कि सरकार में शामिल तीन दलों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) ने लोगों के जनादेश की अनदेखी की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here