न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:18 PM IST
सार
हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर करौली पर पथराव के बाद हालात बिगड़ गए है। कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। हालात काबू करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इससे शहर में तनाव का माहौल हो गया। उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों में आग लगा दी है। बिगड़ते हालात को देखते हुए बाजार बंद कर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक युवक के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
कलेक्टर डॉ. मोहन लाल यादव और एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर मौजूद हैं और बिगड़ते हालात को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल के साथ संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है।
इधर, माहौल बिगड़ते ही नव वर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया है। पुलिस पर भी पथराव किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। आगजनी से अब तक लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।
करौली में बिगड़ते हालात को देखते हुए आईजी भूपेंद्र सिंह जिले के लिए रवाना हो गए हैं। विधायक लखन सिंह भी जयपुर से करौली के लिए रवाना हो गए हैं।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इससे शहर में तनाव का माहौल हो गया। उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों में आग लगा दी है। बिगड़ते हालात को देखते हुए बाजार बंद कर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक युवक के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
कलेक्टर डॉ. मोहन लाल यादव और एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर मौजूद हैं और बिगड़ते हालात को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल के साथ संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।