गर्मियों में चेहरा हो गया है काला, तो घर में बनाये बेसन से फेसपैक – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

गर्मियों के मौसम में प्रदूषण, धूल-मिट्टी के चलते स्किन खराब हो जाती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा तनाव और अनहेल्दी डाइट का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। गर्मी के दिनों में चेहरे बेजान हो जाता है। ऐसे में अगर आप एक हेल्दी और खूबसूरत स्किन चाहती हैं तो स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान पड़ेगा। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेसन फेस पैक, जो आप ट्राय कर सकते हैं। यह आपके चेहरे को बेहतरीन दिखाएगी।

बेसन और टमाटर का फेस पैक- सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें, इसमें टमाटर का रस मिलाएं। वैसे आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो दें। ध्यान रहे अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो दालचीनी का उपयोग न करें।
फायदा- जी दरअसल ये फेस पैक चेहरे के मुहांसों को दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।

बेसन और शहद फेस पैक- इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। उसके बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता का गुदा डाल दें। अंत में इन सभी को अच्छी तरह से मिलाएं, चेहरे और गर्दन पर लगा लें। उसके बाद करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

फायदा- इसको लगाने से स्किन में नई चमक आती है। इसके अलावा इस फेस पैक को लगाने से झाइयां दूर होती हैं और स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनती है।

बेसन और दही फेस पैक- इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही लें। उसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इसको लगाने से त्वचा में निखार आएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here