यूपी का पहले मेगा टेक्सटाइल पार्क में एक लाख लोगों को मिलेगा रोज़गार, इतने एकड़ जमीन चिन्हित – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहा नया मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन व अपैरल पार्क निवेशकों, कारीगरों, बुनकरों व हस्तशिल्पियों के लिए बड़ी सौगात बनेगा। इसके माध्यम से लगभग एक लाख लोगों को इस उद्योग जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होगा। यह पार्क लगभग 1000 एकड़ भूमि पर बनेगा। लखनऊ- हरदोई के बीच लगने वाला यह प्रोजेक्ट वस्त्रोद्योग से संबंधित तमाम कार्य व सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराएगा। योगी सरकार 2.0 ने इससे संबंधित प्रस्ताव हाल ही में केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। 

उल्लेखनीय है कि पीएम मित्र योजना के तहत पूरे देश में इस प्रकार के सात मेगा पार्क बनाने की योजना हैं। मोदी सरकार ने इस योजना का ऐलान बीते दिनों ही किया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार इस पार्क को विकसित करने के लिए राज्य सरकार को आर्थिक मदद देगी। इसके माध्यम से एक ही स्थान पर कताई, बुनाई, रंगाई और छपाई से लेकर परिधान निर्माण का काम होगा। यहीं से उसके विपणन, बाजार का इंतज़ाम होगा। सारी सुविधाएं एक ही जगह पर होने से लाजिस्टिक का खर्च बचेगा। इसके साथ ही एक्सपोर्ट की सुविधाएं होंगी।

बता दें कि राज्य में पहले से ही टेक्सटाइल उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है, मगर पूरा काम अलग-अलग होता है। अब इस पार्क के जरिए वस्त्रोद्योग का पूरा बुनियादी ढ़ांचा आधुनिकतम तकनीक के साथ मुहैया कराया जाएगा। इस उद्योग में निवेश करने वाले छोटे बड़े उद्यमियों को अपनी यूनिट लगाने की इजाजत होगी और उन्हें सहूलियत भी प्रदान की जाएगी। इसके जरिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगीं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here