आर्यन खान ड्रग केस मामले के प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल का कल निधन हो गया. उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. प्रभाकर सेल का पार्थिव शरीर आज सुबह अंधेरी स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा. वहीं पर उन्हें अंतिम विदाई भी दी जाएगी. 

कौन थे प्रभाकर सेल?

प्रभाकर सेल मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में स्वतंत्र गवाह थे जिन्होंने दावा किया था कि वह वह केपी गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड थे. प्रभाकर सेल वही शख्स है, जिसने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

इस केस में केपी गोसावी का नाम भी काफी चर्चा में रहा था और प्रभाकर सेल उसके ड्राइवर रह चुके है. केपी गोसावी वहीं शख्स है जिसके साथ आर्यन खान के बेटे की सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. इसके अलाव प्रभाकर सेल ने  एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया था कि उन्होंने इस मामले में गवाहों को खरीदने की कोशिश की थी. 

क्या है आर्यन खान ड्रग केस मामला 

आर्यन खान को पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के समीप एक क्रूज जहाज पर छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों पर प्रतिबंधित ड्रग्स को कथित रूप से रखने, सेवन करने, खरीद और बिक्री करने, साजिश करने को लेकर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया किया गया था. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here