हादसा: अचानक हुए धमाके से मकान क्षतिग्रस्त, दरवाजे और खिड़कियां टूटीं

0
18

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:09 PM IST

सार

चूरू के तारानगर में अचानक मकान क्षतिग्रस्त होने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

ख़बर सुनें

चूरू के तारानगर वार्ड 23 में शुक्रवार सुबह बड़े धमाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वार्ड के करतार सांसी के मकान में अचानक बड़ा धमाका हुआ। जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में बने कमरों के सारे दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। लोगों को जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। धमाका कैसे और क्यों हुआ अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई हैं।  

सूचना पर स्थानीय विधायक नरेंद्र बुडानिया ने वीडियो कॉल कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जांच करने के लिए निर्देशित किया। विधायक बुडानिया ने कहा पीड़ित की हर सम्भव सहायता की जाएगी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना की जानकारी ली। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि धमका किस कारण से हुआ है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here