वानखेड़े के मैदान पर अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के सामने उतरेगी कोलकाता की टीम, नबी को मिल सकता है मौका – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता की टीम अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के सामने उतरेगी। अब तक खेले गए दो मैचों में एक में टीम को जीत मिली है तो दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की टीम की बात करें तो दोनों मैचों में उसकी बल्लेबाजी का दम देखने को नहीं मिला है। पहले मैच में टीम ने 132 रनों का लक्ष्य हासिल किया था तो दूसरे मैच में आरसीबी के सामने केवल 128 रन ही बना पाई थी। 

कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी- वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने पहले मैच में अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन दूसरे मैच में टीम का टाप आर्डर नहीं चला। इसलिए इन दोनों के सामने इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

मध्यक्रम में कोलकाता– टीम के मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा और सैम बिलिंग्स जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन अब तक वे अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच की बात करें तो आरसीबी के स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम पूरी तरह से बिखर गई थी। उस मैच में सर्वाधिक स्कोर 25 रन था जो आंद्र रसेल के बल्ले से निकला था। मैच के बाद कोच ने उऩके बार में जानकारी दी थी कि वो पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में इस मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। इस मैच में उनके स्थान पर मोहम्मद नबी को शामिल किया जा सकता है।

गेंदबाजी में कोलकाता– टीम के पास उमेश यादव और टिम साउदी के रूप में दो बेहतरीन गेंदबाज हैं जिन्होंने पिछले मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उमेश यादव ने तो अब तक खेले गए दोनों मैचों में टीम को पावरप्ले में सफलता दिलाई थी। इसके अलावा टीम के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के रूप में दो मिस्ट्री स्पिनर मौजूद है जो कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here