राजामौली की RRR ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, छठे दिन की कमाई ने उड़ाए होश – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

एस एस राजामौली (S.S.Rajamouli) की फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. इस फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन आ चुका है जिसे देखकर साफ है कि इस फिल्म का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म के अब तक के कलेक्शन को देखकर साफ है कि इस फिल्म की तेज रफ्तार को रोकना किसी भी फिल्म के लिए मुश्किल हो सकता है.

अब तक का कलेक्शन चौंकाने वाला

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक RRR फिल्म बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर कुल 120.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं पूरे 6 दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘आरआरआर’ फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 20.07 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 24 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 31.50, चौथे दिन सोमवार को 17 करोड़, पांचवें दिन मंगलवार को 15.02 और छठे दिन बुधवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह से फिल्म ने रिलीज के छठे दिन तक 120.59 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘सूर्यवंशी’ को दे रही टक्कर

‘आरआरआर’ फिल्म अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है. पोस्ट कोविड ‘सूर्यवंशी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई करके महज 6 दिन में 120.66 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया था. अब इसी फिल्म के नक्शेकदम पर RRR फिल्म चल रही है. इस फिल्म ने भी महज 6 दिन में 120.59 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है.हालांकि कुछ प्वाइंट से थोड़ा सा पीछे है. 

हिंदी वर्जन में ‘बाहुबली:  द बिगिनिंग’ को दे चुकी मात

‘आरआरआर’ (RRR) ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है. इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने कुल मिलाकर लगभग 118 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘आरआरआर’ (RRR) के हिंदी वर्जन ने पहले ही पांच दिनों में 107.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं छठे दिन 120.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here