हाल ही में विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को सबके सामने जड़ा थप्पड़ तो टिफनी हैडिश ने की तारीफ, जाने क्या है पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

हर बार की तरह इस साल भी ऑस्कर सेरेमनी काफी खास रही। जहां कई फिल्मों और सितारों ने अवार्ड्स हासिल किए वहीं एक घटना की पूरी दुनिया में चर्चा देखने को मिली। दरअसल 94वें ऑस्कर सेरेमनी पर अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस रॉक स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट को लेकर मजाक कर रहे थे जो अभिनेता को पसंद नहीं आया और उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया।

विल स्मिथ के थप्पड़ जड़ने पर अब अमेरिका की मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री टिफनी हैडिश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विल स्मिथ के रिएक्शन की तारीफ की है। साथ ही कहा है कि अपनी पति के लिए ऐसे सपोर्ट करना काफी खूबसूरत बात है। यह सब टिफनी हैडिश ने अपने नए इंटरव्यू में कही हैं। टिफनी हैडिश ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पीपल मैगजीन को इंटरव्यू दिया।

इस इंटरव्यू में टिफनी हैडिश ने 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में हुए थप्पड़ विवाद को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने देखा कि एक अश्वेत व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए खड़ा होता है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता था। एक महिला के रूप में, जो असुरक्षित रही है, किसी के कहने के लिए, ‘मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से बाहर रखो, मेरी पत्नी को अकेला छोड़ दो,’ यही तुम्हारे पति को करना चाहिए, है ना? जो आपकी सुरक्षा करता है। और इसका मतलब मेरे लिए बहुत कुछ था।’

टिफनी हैडिश ने कहा है कि वह पूरी घटना काफी खूबसूरत थी। कॉमेडियन ने कहा, ‘हो सकता है कि दुनिया ने इस घटना को पसंद न किया और कहा हो कि उन्होंने ऐसा क्यों कर दिया, लेकिन मेरे लिए यह सबसे खूबसूरत चीज थी जिसे मैंने कभी देखा था क्योंकि इसने मुझे विश्वास दिलाया कि अभी भी ऐसे पुरुष हैं जो अपनी महिलाओं, अपनी पत्नियों के लिए प्यार और परवाह करते हैं।’

गौरतलब है कि 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी को क्रिस रॉक होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया। उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते कहा कि, ‘जेडा G.I. Jane 2 का इंतजार नहीं कर सकतीं, क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था’। बता दें कि स्मिथ की पत्नी जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से अपने सारे बाल हटवा दिए हैं। यह सुनकर स्मिथ को गुस्सा आ गया और उन्होंने बीच फंक्शन क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बाद में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से अपनी इस गलती के लिए माफी भी मांगी।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here