न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 29 Mar 2022 03:38 PM IST
सार
जयपुर में नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दी है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। फिर कई अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।

जयपुर में दुष्कर्म
– फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर जिले के मुरलीपुरा थाना इलाके में 19 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की के कई अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लड़की का शोषण करता रहा।
मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने मामराज नामक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाया गया। उसे पीते ही मुझे उल्टी हुई। इसी दौरान आरोपी ने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद मेरे कई फोटो और वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देते हुए मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर मुरलीपुरा थानाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















