ऐसे बनाए आलू की कचोरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

अगर आप कचोरी खाने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं आलू की कचोरी बनाने का सबसे सरल तरीका। इस कचोरी को आप अपने घरवालों या बच्चो को खिलाएंगे तो उनको आनंद ही आनंद आएगा। आइए जानते हैं कैसे बनती है आलू की कचोरी।

आलू की कचोरी बनाने के लिए सामग्री-
मैदा या आटा 
नमक (स्वादानुसार)
तेल 
गर्म पानी
2 उबला हुआ आलू 
साबुत जीरा 
अजवाइन
हरी मिर्च 
अदरक का पेस्ट

आलू की कचोरी बनाने की विधि- सबसे पहले मैदा में नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद मैदे को गर्म पानी डालकर गूंथ लें। अब मैदा गूंथ जाए, तो उसमें थोड़ा तेल लगाकर उसे थोड़ी देर ढक्कन छोड़ दें। उसके बाद एक पैन को गैस पर डालकर गर्म करें। अब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें आलू को मैश कर उसका पेस्ट बना लें।  वहीं जब आलू का पेस्ट अच्छी तरह से बन जाए,  तो उसे गैस से उतार लें। उसके बाद दूसरी तरफ एक पैन में तेल, जीरा, अजवाइन, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर गैस पर सुनहरे होने तक भुनें। अब जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें पेस्ट बना आलू, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ी देर तक भुनें। इसके बाद एक अलग बर्तन में निकाल लें। अब गूंथे गए मैदे से छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद सभी को बेलकर उसके बीच में थोड़ा सा आलू का पेस्ट भर दें और उसके मुंह को बंद कर दें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें। अब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो मैदा और आलू से तैयार किए गए सामग्री को तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। अब जब वह अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें और बाद में उसे हरी चटनी या लाल चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here