ऐसे बनाए हरे प्याज़ और चने दाल की सब्ज़ी – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

अगर आप अलग-अलग तरीके की सब्जी खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरे प्याज़ और चने दाल की सब्जी। यह बनाने में आसान और खाने में लाजवाब है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाना है हरे प्याज़ और चने दाल की सब्ज़ी। 

हरे प्याज़ और चने दाल की सब्ज़ी बनाने के लिए सामग्री-
1 कप चना दाल (उबली हुई)
2 कप हरा प्याज़ (कटा हुआ)
आधा टीस्पून राई
आधा टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 टीस्पून तेल

हरे प्याज़ और चने दाल की सब्ज़ी बनाने की विधि- इसके लिए एक पैन में तेल गरम करके राई, जीरा और हल्दी पाउडर का छौंक लगाएं। प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, 1 कप पानी और उबली हुई दाल डालकर 5 मिनट तक ढंककर पकाएं। अब हरे प्याज़ डालकर 5-7 मिनट तक ढंककर पकाएं। लीजिये तैयार है हरे प्याज़ और चने दाल की सब्ज़ी, रोटी के साथ गरम-गरम सब्ज़ी सर्व करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here