ब्लैक बिकिनी पहनकर उर्फी जावेद ने खुद को बताया ‘गॉड गिफ्ट’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
66

टीवी की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद के बोल्ड एवं सुपर सिजलिंग अंदाज पर प्रशंसक हमेशा ही अपना दिल हार बैठते हैं। आए दिन उर्फी अपनी जबरदस्त तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। वही एक बार फिर फैशन क्वीन उर्फी जावेद ने ब्लैक बिकिनी में अपनी सुपर सिजलिंग और स्टनिंग फोटोज साझा की हैं। ब्लैक बिकिनी में उर्फी इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि प्रशंसक उनपर से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। 

वही बिकिनी संग उर्फी ने अपने मेकअप को न्यूड रखा है। न्यूड लिपस्टिक एवं आईलाइनर में उर्फी जावेद का लुक देखने लायक है। उर्फी ने ब्लैक बिकिनी संग सिल्वर हूप्स ईयररिंग्स कैरी किए हैं। खुले कर्ली बालों में उर्फी की सुंदरता का जवाब नहीं है। ब्लैक बिकिनी पहने उर्फी अलग-अलग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। किसी तस्वीर में कैमरे में देखकर तो किसी तस्वीर में सिर पर हाथ रखकर उर्फी के पोजेस जबरदस्त लग रहे हैं। 

वही उर्फी की बिकिनी तस्वीरों को 1 घंटे के भीतर हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में उर्फी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उर्फी ने ब्लैक बिकिनी में अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन भी बेहद विशेष लिखा है, जो कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उर्फी ने लिखा- I think I’m a gift from god। उर्फी के कैप्शन पर एक शख्स ने लिखा- सोचने का क्या ही लगता है कुछ भी सोच लो। वही इन दिनों उर्फी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here