न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
उदयपुर में एक घर से 18-19 लाख रुपये के आभूषण, 70 हजार रुपये नकदी चोरों ने चोरी कर लिए।
ख़बर सुनें
विस्तार
उदयपुर में चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट की वारदात बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में चोरो ने एक रिटायर्ड डीवाईएसपी के मकान को निशाना बनाया और दिन दहाड़े लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ले गए।
हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित गणपति विहार निवासी रिटायर्ड पुलिस अफसर हीरालाल राजक के मकान में दिन में चोरी की वारदात हुई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। हीरालाल और उनकी पत्नी लगभग 1 बजे अपने रिश्तेदार के यहां गए थे और उनकी बेटी हॉस्पिटल से काम कर दोपहर 2.30 बजे घर आई तो बाहर का गेट खुला देखा।
उसने अंदर आने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली थी। उसने तुरंत अपने पिताजी को फोन कर सूचित किया। जानकारी के अनुसार करीब दो घंटो में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और करीब 18-19 लाख रुपये के आभूषण, 70 हजार रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिए।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















