न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:13 PM IST
सार
बूंदी के होटल में ठहरे एक व्यवसायी का शव पंखे के फंदे पर लटका मिला। व्यवसायी के परिजनों के दिल्ली से बूंदी पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

बूंदी में व्यवसायी का मिला शव
– फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
बूंदी के एक होटल में दिल्ली के एक व्यवसायी की लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुई है।
मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है, मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि व्यवसायी पिछले तीन दिन से होटल में ठहरा हुआ था। बूंदी सिटी पुलिस थाने के सर्किल स्टेशन के सहदेव मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यवसायी दिल्ली निवासी है, जो अपने काम के सिलसिले में बूंदी आते-जाते रहता था। होटल रिकॉर्डस के हिसाब से पहले भी इस होटल में दो बार रुक चुका है।
आज सुबह स्टाफ नाश्ता लेकर व्यवसायी के पास आया, जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फिर मैनेजर ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो व्यवसायी की लाश फंदे पर लटकी मिली।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















