ऐसे बनाए टेस्टी टमाटर-प्याज की सब्जी – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

घर में हर दिन एक ही तरह की सब्जी बनाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो आज आप बना सकते हैं प्याज और टमाटर की सब्जी। यह सब्जी बनाने में बहुत आसान है और इसे खाकर आपको आनंद आ जाएगा। 

प्याज और टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
टमाटर = 2 
प्याज़ = 2
लहसुन का पेस्ट = 1 – चम्मच
हरी मिर्च = 2 से 3
जीरा = 1 – चम्मच
राई = 1 – चम्मच
हींग = 1 – पिंच
लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
धनिया पाउडर = 1 – चम्मच
गरम मसाला = 1/2 – चम्मच
तेल = 1 – चम्मच
नमक = स्वादानुसार

प्याज और टमाटर की सब्जी बनाने की विधि- इस सब्जी को बनाने के लिए एक पेन में एक चम्मच तेल गरम करके हींग, जीरा और राई डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। उसके बाद बारीक कटी प्याज पेन में डालकर हल्का सा भून लें जिससे प्याज ब्राउन न हो। अब प्याज भुनने के बाद बारीक कटी हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें जिससे लहसुन का कच्चा पन दूर हो जाये। इसके बाद बारीक कटे टमाटर पैन में डालकर भून लें और साथ ही नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मिला दे। अब यह सब्जी को 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर ढककर पका लें। इसके बाद पैन का ढक्कन खोलकर देखे, टमाटर प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। अब सब्जी में बारीक कटी हरी धनिया मिलाकर सर्व करें। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here