अब गूगल प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है परिवहन निगम की यूपीएसआरटीसी आनलाइन नामक एप, घर बैठ ऐसे करें बुकिंग – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

अब रोडवेज की एसी और लग्जरी सेवाओं के लिए टिकट बुकिंग और आसान हो गई है।गूगल से अनुमति मिलने के बाद अब आमजन यूपीएसआरटीसी आनलाइन ‘upsrtconline’ नाम से मोबाइल एप उपलब्ध हो गया है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर यात्री मनचाही जगह के लिए अपनी सीट बुक करा सकते हैं। आनलाइन बुकिंग का अब तक का यह सबसे सरल तरीका होगा।

करीब 212 रूटों पर चलने वाली 774 एसी सेवाओं में यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि यात्री अपने मोबाइल से घर बैठे या फिर कहीं से भी आनलाइन सीट बुकिंग आसानी से कर सकेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी।

परिवहन निगम ने अपने एप का ट्रायल पूरा कर आमजन के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है। सीट का चयन कर यात्री आनलाइन भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकेगा। परिवहन निगम के प्रबंधक आईटी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार से यह एप प्ले स्टोर पर आ गया है।

ऐसे करें सीट क बुकिंग : 

  • यात्री को गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करना होगा।
  • यात्री कहां से कहां जाना चाहता है उसे पूरा करेगा।
  • इसके बाद बस स्टेशनों के बीच की बस सेवाओं की सूची समयवार प्रदर्शित होने लगेगी।
  • यात्री अपनी जरूरत के मुताबिक वांछित बस सेवा का चयन कर प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।
  • आनलाइन कार्ड अथवा डिजिटल मोड के माध्यम से टिकट का भुगतान किया जाएगा।
  • भुगतान पूरा होते ही टिकट जनरेट होकर मोबाइल पर आएगा।
  • इस टिकट को कंडक्टर को दिखाकर यात्री अपने गंतव्य की ओर सफर कर सकेंगे।

कैशलेस भुगतान के लिए इन माध्यमों का कर सकते हैं प्रयोग : इस एप से सीट बुक कराने के लिए यात्री यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वैलेट तथा नेट बैकिंग का प्रयोग कर सकते हैं।

‘एप का ट्रायल पूरा हो चुका है। शनिवार से यह सुविधा रोडवेज की लग्जरी सेवाओं में शुरू कर दी गई है। अब यह एप यात्रियों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह और अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने अपनी सहमति दे दी है।‘ – अनग मिश्र, प्रधान प्रबंधक मुख्यालय

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here