न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:35 PM IST
सार
अजमेर-कोटा मार्ग पर शुक्रवार शाम डंपर और जीप की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए।
अजमेर-कोटा मार्ग पर शुक्रवार शाम डंपर और जीप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार दो महिला जायरीन और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही आठ जायरीन घायल भी हो गए। सभी को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा अजमेर के लोहरवाड़ा गांव के पास हुआ। जीप में सवार पश्चिम बंगाल के जायरीन अजमेर दरगाह जियारत करने आए थे। शुक्रवार को सरवाड़ दरगाह जियारत करने गए थे, वहां से अजमेर वापस लौट समय लोहरवाड़ा के पास सामने से आ रहे डंपर से जीप टक्कर मार दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में जीप चालक कुंदननगर (अजमेर) निवासी रियाज खान (42) पुत्र मुश्ताक अहमद, कोलकात्ता निवासी रूकसाना (50) पत्नी फारूख और सुरैया परवीन पत्नी निजामुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। आज तीनों के शव का पीएम किया जाएगा।
वहीं घायल अमजद खान, आरिज अली, साहिना निजामी, हमजा अली खान, बैरगपुर, सिरिन अंसारी, शहनाज परवीन, तबस्सुम बेगम और दरकसंदा को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अजमेर जेएलएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।