न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:58 PM IST
सार
अजमेर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दानों सगे भाई थे और बकरियां चराने के लिए गए थे। शनिवार सुबह उनके शव तालाब से बाहर निकाले गए हैं।
अजमेर के केकड़ी सदर थाना इलाके के प्रांहेड़ा गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे सगे भाई थे। शुक्रवार को दोनों बकरियां चराने के लिए गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 12 घंटे बाद शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले।
जानकारी के अनुसार प्रांहेड़ा गांव में छोटू भील का 12 साल का बेटा दुर्गालाल और 9 वर्षीय बजरंग शुक्रवार सुबह बकरियां चराने के लिए खेतों की तरफ गए थे। देर शाम को दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की।
इस दौरान गांव के बाला सागर तालाब के पास दोनों बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़ी हुईं मिलीं। ऐसे में आशंका जताई गई कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे होंगे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक खीव सिंह राठौड़ और सदर थानाधिकारी राजेश मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बच्चों को तलाशने के लिए अभियान शुरू किया गया, लेकिन काफी देर तक उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद अजमेर से सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रात में जनरेटर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल सकता। 12 घंटे बाद सोमवार सुबह दोनों शव तालाब से बाहर निकाले गए। इधर, हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।