ऐसे बनाए कटहल का अचार – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

अगर आप अचार खाने के शौकीन है तो गर्मी के मौसम में कटहल का अचार बना सकते हैं। यह बनाने में आसान है और खाकर तो इसे आपको आनंद आना ही है। तो हम आपको बताते हैं कटहल का अचार बनाने की विधि। 

कटहल का अचार बनाने के लिए सामग्री-
3 kg कटहल , टुकड़ों में कटा हुआ
1/4 कप नमक1 कप हल्दी
1/2 कप पिसी हुई राई
1 कप कुटी लाल मिर्च
2 टेबल स्पून कलौंजी
2 टेबल स्पून हींग
2 kg सरसों का तेल

कटहल का अचार बनाने की विधि- सबसे पहले पानी में 1/4 कप नमक के साथ कटहल को उबालें। अब पानी निकालें और कटहल को सूखने के लिए छोड़ दें। जब कटहल ठंडा होकर सूख जाए तो नमक, राई, लाल मिर्च, कलोंजी और हींग में मिलाएं। अब सभी को अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे ढककर 4 दिन मैरीनेट होने के लिए रख दें, एक दिन में एक बार जरूर चलाएं। अब कांच की बरनी में इसे अच्छी तरह टाइट बंद करके रखें। उसके बाद सरसों के तेल को अच्छी तरह से गर्म करें और फिर उसे ठंडा होने दें और कटहल की बरनी में डालें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here