लोन के जरिए अपने डूबते कारोबार को बचाने के लिए 31903 दुकानदारों ने बैंकों में किया आवेदन…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

 कोरोना काल में बंदी की कगार पर पहुंचे रेहड़ी और ठेला वालों यानी स्‍ट्रीट वेंडरों को नए सिरे से दुकानें शुरू करने के लिए पीएम सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत 31093 रेहड़ी और ठेले वालों ने बैंकों से लोन मांगा। इसमें से 28204 को लोन दिया गया जबकि 5600 को अब तक लोन नहीं दिया गया। पिछले दिनों कमिश्नर संजय गोयल ने इसकी समीक्षा की बैंक मैनजरों की कड़ी फटकार लगाते हुए 30 मार्च तक लोन देने का निर्देश दिया तो इन वेंडरों में आस जगी है।

स्‍ट्रीट वेंडरों के लिए प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना

कोरोना महामारी में सबसे अधिक रेहड़ी पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। ऐसे में उन्हें बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि नाम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की थी। इसके तहत सड़क किनारे छोटे-मोटे दुकानदारों को दस हजार रुपये का लोन आसान शर्तों पर मुहैया कराया जाता है। जनपद में 31093 दुकानदारों के पंजीयन और लोन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह वित्तीय वर्ष समापन की ओर है।

कोरोना काल के डूबते कारोबार बचाने के‍ लिए स्‍ट्रीट वेंडरों ने बैंकों में किया था आवेदन

लोन के जरिए अपने डूबते कारोबार को बचाने के लिए 31903 दुकानदारों ने विभिन्न बैंकों में आवेदन किया। इनमें से 28204 दुकानदारों को लोन दे दिया गया। वहीं 5600 आवेदन अभी बैंकों में स्वीकृत के लिए लंबित हैं। इनमें से सबसे ज्यादा आवेदन बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी, स्टेट बैंक आफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं में लंबित हैं। इसके चलते गरीब दुकानदार बैंकों तो कभी नगर निकायों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें लोन नहीं दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इसमें दलाल लगे हैं और कमीशन न दिए जाने पर उनकी फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

अच्छा काम करने वाले पांच बैंक मैनेजर होंगे सम्मानित

मंडलायुक्त संजय गोयल ने स्वनिधि योजना के तहत किए जा रहे ऋण वितरण की समीक्षा के दौरान बताया कि अच्छा काम करने वाले पांच बैंक मैनेजरों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं ऋण वितरण में लापरवाही बरतने वाले बैंक मैनेजरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी जानें

– 31093 लोगों ने लोन के लिए किया था आवेदन।

– 28204 दुकानदारों को मिल चुका है लोन।

क्‍या कहते हैं एलडीएम बीओबी

एलडीएम बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि सभी बैंकों की ओर से दुकानदारों को स्वनिधि योजना का लाभ देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 31093 लोगों के आवेदन में 28204 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। चुनाव की वजह से कुछ दिनों की काम रूक गया था। बाकि फाइलों पर भी काम जोरों पर है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here