जाने गर्मी में प्याज खाने के फायदो के बारे में… – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

दुनियभर के हर घर में प्याज का इस्तमाल होता है और यह बहुत मामूली बात है। जी दरअसल प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग सलाद, सब्जियों और अन्य चीजों में किया जाता है। हालाँकि प्याज में कई गुण है और यह अजीर्ण और पतले दस्त में लाभकारी है। इसके अलावा यह जीवाणुरोधी, तनावरोधी व दर्द निवारक, कम सारक, मधुमेह नियंत्रक, प्रदाह निवारक, पथरी हटाने वाला और गठियारोधी भी है। आप सभी को बता दें कि प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो गर्मी में शरीर को लड़ने की ताकत देते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्याज खाने के फायदे। 

हीट स्ट्रोक से बचाव – गर्मियों के समय में कई लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में प्याज का सेवन करने के कारण हीट स्ट्रोक की समस्या से बचे रहने में मदद मिलती है। जी दरअसल प्याज में पानी की पर्याप्त मात्रा में मिलता है जो जरूरत पड़ने पर शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 

चक्कर आने से बचेंगे- ज्यादा गर्मी लगने या धूप में ज्यादा देर तक चलने से चक्कर आना हर इंसान में आम बात है हालाँकि अगर घर से निकलते हुए हम प्याज का रस पी लें तो धूप और चक्कर से बचा जा सकता है।

नाक से खून आना – गर्मी में धूप लगने या ज्यादा गर्मी लगने पर कुछ लोगों को नाक से खून निकलने लगता है। जी हाँ और ऐसे में नाक से खून आने पर कच्चे प्याज को काट कर, उसे सूंघने से आराम मिलता है। इस वजह से इन दिनों जब भी बाहर निकलें तो साथ में प्याज रख सकते हैं। 

पेशाब में जलन होना- गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों के पेशाब में जलन होने लगती है। वहीं इससे बचने के लिए पानी में प्याज का रस मिलाकर पीने से बहुत लाभ होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here