युवती से मारपीट: शराब के नशे में हंगामा कर रही लड़की को दो युवकों ने लात-घूसों से पीटा, देखता रहा कॉन्स्टेबल 

0
23

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:58 PM IST

सार

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सड़क पर हंगामा करने वाली युवती के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 

ख़बर सुनें

भरतपुर में पुलिस के सामने युवती के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। युवकों ने लात-घूंसों से नशे में धुत युवती के साथ मारपीट की और पुलिस का जवान खड़ा-खड़ा देखत रहा। उसने युवकों को रोकने की कोशिश भी नहीं की। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने युवती के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, लेकिन उसके साथ पिटाई होते देख पुलिसकर्मी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11 बजे सारस चौराहे के पास नशे में धुत एक युवती (25) ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती जोर-जोर से चिल्लाकर  आसपास के लोगों को गालियां देने लगी। सूचना पर सारस चौकी का कॉन्स्टेबल लाखन मौके पर पहुंचे। इस दौरान लड़की के ज्यादा हंगामा करने पर दो युवकों महेश और चरण सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवक कॉन्स्टेबल के सामने युवती को लात-घूंसों से पीटते रहे, लेकिन उसने रोकने का प्रयास नहीं किया। 

हालांकि, पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि कॉन्स्टेबल ने बीच-बचाव किया था। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस युवती को मथुरा गेट थाने लाई और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। गुरुवार सुबह लड़की से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गोपालगढ़ के महेश और राजेंद्र के रहने वाले चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त रास्ते में छोड़कर चले गए
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को युवती अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गई थी। वहां उसने ज्यादा शराब पी ली। पार्टी खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ वापस आ रही थी, इस दौरान युवती ने हंगामा शुरू कर दिया तो उसके साथी उसे सारस चौराहे पर छोड़ कर चले गए थे। इसके बाद यह पूरा घटनाक्रम हो गया।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here