नागौर: होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में चार युवती सहित एक बुजुर्ग गिरफ्तार

0
25

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 PM IST

सार

नागौर में पुलिस ने एक होटल से चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान होटल मालिक फरार हो गया।

नागौर में होटल पर छापामार कार्रवाई

नागौर में होटल पर छापामार कार्रवाई
– फोटो : Amar Ujala Digital

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

नागौर के मेड़ता में एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल पर छापामार कार्रवाई की, जहां से उन्होंने चार युवती और एक 50 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


मेड़ता सिटी के डीएसपी अरविंद कुमार गोयल ने बताया कि पुलिस के पास से पिछले कुछ दिनों से होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। जिस पर मेड़ता सिटी पुलिस ने टीम का गठन किया। मेड़ता क्षेत्र के मुरैना रोड पर स्थित होटल में दबिश दी। पुलिस ने तलाश ली तो वहां देह व्यापार चल रहा था। होटल से चार युवतियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार युवतियों और बुजुर्ग से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में कौन-कौन लिप्त है, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, छापामार कार्रवाई के समय होटल मालिक फरार हो गया।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here