प्रतापगढ़: पहली प्रेमिका ने शादी का दवाब बनाया तो हैवान बना प्रेमी, दूसरी के साथ मिलकर की हत्या, बच्चे को जिंदा कुंए में फेंका

0
30

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 AM IST

सार

प्रतापगढ़ में महिला और उसके दो साल के बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतापगढ़ में दोहरे हत्याकांड का खुलासा

प्रतापगढ़ में दोहरे हत्याकांड का खुलासा
– फोटो : Amar Ujala Digital

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र में एक महिला और दो साल के बच्चे की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मृत महिला आरोपी की प्रेमिका थी। महिला ने आरोपी पर शादी करने का दवाब बनाया तो आरोपी ने दूसरी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

  

महिला का गला घोटा, बेटे को जिंदा कुंए में फेंक दिया

प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि थाना अरनोद पुलिस ने घासखेड़ा गांव निवासी महिला रुकमणी बाई और उसके दो साल के बच्चे के दोहरे हत्याकांड में गांव साखथली खुर्द निवासी आरोपी भैरू लाल डांगी पुत्र पन्ना लाल (38) को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के दौरान किसी बात को लेकर अनबन होने पर उसने रुकमणी बाई की गला घोट कर हत्या कर दी और सोते हुए उसके दो साल के बेटे को जिंदा ही शव से तार से लपेट कर पत्थर बांध कुएं में फेंक दिया था।


एसपी दुहन ने बताया कि आरोपी भैरू लाल डांगी को थाना पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश कर 24 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से दोबारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ हुई तो उसने अपनी दूसरी प्रेमिका के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देना बताया। इस जानकारी पर सोमवार को थाना पुलिस ने आरोपी की दूसरी प्रेमिका माना बाई मीणा पत्नी बद्रीलाल (35) निवासी डोराना हाल खारचा थाना अरनोद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माना बाई को कोर्ट में पेश कर 24 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here