अजमेर: भूत का साया हटाने के नाम पर तांत्रिक ने किया युवती से दुष्कर्म, मां-बाप कमरे के बाहर मंत्र जाप करते रहे

0
20

सार

आरोपी तांत्रिक इस तरह अपने जाल में फंसाकर कई लड़कियों को शिकार बना चुका है। पुलिस जब पकड़ने गई तो उसने पुलिस को भी तंत्र विद्या से डराने की कोशिश की।

ख़बर सुनें

एक तांत्रिक पर अजमेर की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तांत्रिक ने घर में मृत्यु दोष और भूत का साया हटाने के नाम पर लड़की से दुष्कर्म किया और मां-बाप कमरे के दरवाजे पर मंत्रों का जाप करने में लगे रहे।

एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि 19 मार्च को 22 साल की पीड़िता ने थाने पर रिपोर्ट दी कि वे रिश्तेदार की शादी में दिल्ली गए थे, जहां उसके पिताजी के मामा ने एक ढोंगी तांत्रिक राजेन्द्र सिंह से मिलवाया और बताया कि यह अद्भुत और चमत्कारी बाबा है, जिनकी बात सुनकर उसके पिताजी ने उनको अपनी सारी समस्या बताई तो उस बाबा ने पिताजी को अपनी बातों मे फंसा लिया। समस्याओं का समाधान और घर से भूत भगाने के लिए पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए मांगे।
 

घर में मृत्यु दोष और भूत बताकर डराया
एडिशनल एसपी ने बताया कि पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि 22 और 23 फरवरी को ढोंगी तांत्रिक बाबा घर आया और डराया कि घर में मृत्यु दोष है। एक खतरनाक भूत भी रहता है। जिससे छोटी बेटी, पिता और फिर उसकी मृत्यु होने का भय दिखाया और उपाय करने की बात कही। घरवाले राजेन्द्र तांत्रिक बाबा की बातों मे आ गए और बाबा को चार-पांच दिन घर पर ही रुका लिया। पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी को बाबा ने कहा कि कि पूजा में आपकी बड़ी संतान को शामिल होना जरुरी है।

गंदी बला है, गंदे तरीके से ही जाएगी कहकर किया रेप

एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि तांत्रिक की बातों पर अंधा विश्वास करते हुए और डरे सहमे होने के कारण घरवालों ने पीड़िता को अकेले उसके साथ सबसे उपरी मंजिल पर भेज दिया। बाबा ने उसके साथ अकेले होने का फायदा उठा कर जबरदस्ती करने लगा और जब मना किया तो यह कहा कि पूजा ऐसे ही होती है। तुम्हारे घर में और तुम्हारे अंदर गंदी बला है और यह गंदे तरीके से ही जाएगी। अगर यह पूजा-पाठ नहीं की गई तो जल्द ही तुम्हारे माता-पिता की भी मृत्यु हो जाएगी। जिससे पीड़िता डर गयी और इस डर का फायदा उठाकर राजेन्द्र बाबा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने मुरैना के मंदिर की धर्मशाला में भी रेप किया।

सुनाई आपबीती तो पुलिस ने पकड़ा

एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि 19 मार्च को पीड़िता ने भागते हुए थाने पहुंचकर बताया कि वह बाबा घर आया हुआ है और पूर्ण अंदेशा है कि वह आज अगर घर गई तो वापस दुष्कर्म और शोषण करेगा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक बाबा नई दिल्ली निवासी राजेन्द्र कुमार वाल्मिकी पुत्र विश्म्बर दयाल (49) को गिरफ्तार कर लिया।

भूत को बोतल में बंद करने की कहता, जाल में फांसता 

तांत्रिक बोतल में काले डोरे, रंग आदि लगाकर लाता और तंत्र-मंत्र कर परिजनों को कहता कि भूत को बोतल में बन्द कर दिया है। उस बोतल को घर में रखवा देता और अगली बार परिजनों को कहता कि वह तंत्र क्रिया कर रहा है, तब तक तुम इस बोतल को दस किमी दूर जंगल में फेंककर आओ। तब तक उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वह हर पीड़ित परिवार से दूसरे परिवार की जानकारी लेकर उन्हें अपना शिकार बनाता था।

ढोंगी तांत्रिक निकला जुआरी और नशेड़ी  

जांच के दौरान जब पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक का मोबाइल खंगाला तो उसमें कई राज की बातें निकली। मोबाइल में ऑनलाईन सट्टे पर दाव लगाने के आंकड़े मिले। साथ ही विजय निवासी दिल्ली के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दिलवाने के बहाने 10 लाख रूपये ऐंठने की शिकायत और अन्य कई लोगो का शर्तियां इलाज करने के बहाने पैसे ऐंठने की वाट्सअप चैटिंग मिली।

पुलिस को भी डराने की कोशिश की

जब पुलिस पीड़िता के घर पहुंची, तब पुलिस जाब्ते को देखकर ढोंगी तांत्रिक ने रफूचक्कर होने की कोशिश करने लगा। लेकिन जब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया तो शुरू में अकड़कर पुलिस को भी अपने शैतानी ताकतों द्वारा डराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो उसने वारदात कबूल ली। 

विस्तार

एक तांत्रिक पर अजमेर की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तांत्रिक ने घर में मृत्यु दोष और भूत का साया हटाने के नाम पर लड़की से दुष्कर्म किया और मां-बाप कमरे के दरवाजे पर मंत्रों का जाप करने में लगे रहे।


एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि 19 मार्च को 22 साल की पीड़िता ने थाने पर रिपोर्ट दी कि वे रिश्तेदार की शादी में दिल्ली गए थे, जहां उसके पिताजी के मामा ने एक ढोंगी तांत्रिक राजेन्द्र सिंह से मिलवाया और बताया कि यह अद्भुत और चमत्कारी बाबा है, जिनकी बात सुनकर उसके पिताजी ने उनको अपनी सारी समस्या बताई तो उस बाबा ने पिताजी को अपनी बातों मे फंसा लिया। समस्याओं का समाधान और घर से भूत भगाने के लिए पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए मांगे।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here