न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
सार
धौलपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात मामले में महिला आयोग ने जांच टीम भेजी है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म की बात से ही इनकार किया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
धौलपुर में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। राजस्थान पुलिस ने दावा किया कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था। पुलिस का कहना है कि विवाहिता से केवल मारपीट की गई थी।
धौलपुर के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज मीना ने कहा कि पुलिस जांच के बाद यही निष्कर्ष निकला है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है केवल मारपीट की गई थी।
कंचनपुर थाने के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज मीना ने दी वस्तुस्थिति की जानकारी@RajPoliceHelp @PoliceRajasthan @RKJAISWAL_IAS pic.twitter.com/7dNYneTHL6
— Dholpur Police (@DholpurPolice) March 21, 2022
महिला आयोग ने जांच के लिए टीम भेजी

बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 15 मार्च की शाम वह सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान दबंगों ने मारपीट कर ज्यादती की। पीड़िता ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
पीड़िता ने नामजद केस दर्ज कराया था
पीड़िता की शिकायत पर कंचनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















