एक फिल्म का इतना डर?: द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले कोटा में धारा 144 लागू, जानें क्या है कलेक्टर का तर्क

0
17

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:46 PM IST

सार

कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हिंदू वर्ग में खास चर्चित है, इस विषय पर राजनीति भी भरपूर हो रही है। 

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स
– फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

इसे द कश्मीर फाइल्स का चाव कहें या खौफ लेकिन दर्शकों की दीवानगी इस फिल्म के लिए बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि थिएटरों में शो अब भी हाउसफुल जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच राजस्थान को कोटा से एक चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। यहां कलेक्टर

राजकुमार सिंह ने मंगलवार को धारा 144 लागू कर दी है। बताया गया है कि यह कदम जिले में फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

धारा 144 जिले में 22 मार्च सुबह 6 बजे से लेकर 21 अप्रैल रात 12 बजे तक लागू  रहेगी। आदेश के अनुसार आगामी दिनों में कई त्योहार आने वाले हैं। साथ ही सिनेमाघरों में चल रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कोटा में धारा 144 लगा दी है, कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हिन्दू वर्ग में खास चर्चित है, इस विषय पर राजनीति भी भरपूर हो रही है। 

फिल्म देखने और दिखाने के लिए बीजेपी और कई हिन्दू संगठन ना सिर्फ आतुर है ब्लकि फिल्म देखने के लिए प्रेरित भी कर रहे है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस फिल्म को लेकर सवाल उठाए हैं। इस स्थिति को ध्यान मैं रखते हुए हुए कोटा जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द का हवाला देते हुए जिले मे धारा 144 लगा दी है। इसके चलते भीड़ एकत्र होने, धरने, प्रदर्शन, सभा और जुलूस पर रोक लगाई है।

बताया गया है कि आने वाले महीने मैं हिन्दू आस्था के नवरात्रि, राम नवमी आनी है। ऐसे में किसी बवाल के भड़कने से पहले ही प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहना चाहता है और किसी अप्रिय घटना को रोकना अहम लक्ष्य है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here