आज दोपहर मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन बीरेन सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) लगातार दूसरी बार मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बीरेन सिंह आज दोपहर तीन बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें रविवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मणिपुर पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधायक दल ने बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।

सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल

एन बीरेन सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर तीन बजे होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें?

बता दें कि 60 सीटों विधानसभा सीटों वाले मणिपुर चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आए थे। सत्ताधारी भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, एनपीपी को सात, जेडीयू को सीटें,  कांग्रेस और एनपीएफ को पांच-पांच, निर्दलीयों को दो और केपीए को दो सीटों पर जीत मिली थी।

2017 में पहली बार बनी थी भाजपा सरकार

गौरतलब है कि 2017 में भाजपा ने राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीती थी। एनपीपी और एनपीएफ के चार-चार, टीएमसी के एक और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से भाजपा ने सरकार बनाई थी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here