लखनऊ में पॉटेक्निक चौराहे के पास पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ में हुई फायरिंग – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

लखनऊ में पॉटेक्निक चौराहे के पास पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। वहीं दूसरे को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर कई पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गुरुवार को लेखराज चौराहे के पास तमंचा दिखाकर एक किराना व्यापारी के साथ 25 हजार की लूट की थी।

एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक चौराहे के पास मुंशी पुलिया की तरफ से बाइक से दो युवक आ रहे थे। पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं भागने का प्रयास कर रहे दूसरे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसका नाम नसीम उर्फ उर्फ फिरोज है । जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया उसका नाम आसिफ है। दोनों भाई हैं गोण्डा के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि दोनों गोड़ा के इनके अपराधित इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। दोनों आरोपित भाइयों ने मिलकर गुरुवार को किराना व्यापारी अमित जैन से लेखराज के पास तमंचा लगाकर लूटपाट की थी। अमित की आम्रपाली चौराहे के पास दुकान है, दुकान से वह घर जा रहे थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here