कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है: संजय राउत – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

द कश्मीर फाइल्स फिल्म इन दिनों सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्म बन गई है। हालाँकि फिल्म के रिलीज के बाद से फिल्म पर एक के बाद एक बाद राजनीतिक बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक बयान शिवसेना नेता संजय राउत का आया है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि कश्मीर पर एक फिल्म बनी है, लेकिन सच छुपाया गया है।

इसी के साथ उन्होंने कहा- ‘कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है।’ जी दरअसल संजय राउत ने कहा कि, ‘द कश्मीर फाइल्स महज एक फिल्म है। इसमें बहुत सारी झूठी कथाएं दी गई हैं। भाजपा इस फिल्म का प्रचार कर रही है तो भाजपा के समर्थक इस फिल्म को देखेंगे ही।’ इसके अलावा संजय राउत ने यह भी कहा कि, ‘अभी फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया जाएगा, फिल्म के निर्देशक को पद्मश्री दिया जाएगा।’ आप सभी को बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन रावल, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों ने काम किया है।

वहीं फिल्म को लेकर संजय राउत ने कहा, ‘फिल्म के निर्देशक को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है।’ वहीं इसके अलावा संजय राउत ने पीएम मोदी पर भी सवाल उठाए। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, ‘कश्मीरी पंडितों को वहां बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया था तो अब तक क्यों नहीं हुआ।’ आप सभी को पता ही होगा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है और इसके अलावा फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here