न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:17 PM IST
सार
पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने राजस्थान जीतने के लिए भी कमर कस ली है। पार्टी 26-27 मार्च को जयपुर में सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।
पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरे मोर्चे की पार्टी बन सकती है। ‘आप’ अब राजस्थान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अब पार्टी जयपुर में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिससे राज्य में संगठन को मजबूत किया जा सके।
आम आदमी पार्टी का ये सम्मेलन 26-27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यक्रम के दौरान पार्टी की कल्याणकारी नीतियां लोगों के सामने रखेंगे।
सभी कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा
पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि सम्मेलन के दौरान द्वारका से आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को राजस्थान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप के राज्य सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार ने बताया कि पार्टी दो दिवसीय सम्मेलन ‘विजय उत्सव’ आयोजित करने जा रही है और राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लेंगे।
जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की होगी घोषणा
जागीरदार ने कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। राजस्थान पंजाब का पड़ोसी राज्य है और नई दिल्ली के करीब है। इसलिए राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी दो दिवसीय सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही राजस्थान में अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में लोगों को मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का विकल्प देने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान भी चलाएगी।
बता दें कि 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 200 सीटों पर 142 उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन पार्टी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।