पुष्कर अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव: डीजे की धुन पर जमकर थिरके देसी-विदेशी सैलानी, देखें तस्वीरें

0
20

आज हम सब अपने-अपने घरों में जमकर होली खेल रहे हैं। एक दूसरे को रंग से सराबोर कर रहे हैं। इसी तरह पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में देसी-विदेशी सैलानियों पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है। सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां जमकर रंग और गुलाल उड़ा रही है। लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं और होली का आंनद ले रहे हैं। आइए अब आपको दिखाते हैं…पुस्कर के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की तस्वीरें 

अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव मनाया गया। इसमें देसी और विदेशी सैलानियों ने होली का जमकर आनंद लिया। 

पुष्कर के वराह चौक में होली का जमकर हुड़दंग हुआ, जिसमें देशी विदेशी सैलानियों ने डीजे की दोनों पर जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाया। 

विदेश से आए सैलानियों ने होली के त्योहार का जमकर लुफ्त उठाया एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

होली की खुमारी में डूबे युवाओं ने सैकड़ोंं लोगों की भीड़ के बीच जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। इस दौरान कुछ युवा अपने दोस्तों के कंधे पर बैठ गए और फिर जमकर डांस किया।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here