न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:32 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन आचार्य प्रमोद ने इस मुलाकात को एक ट्वीट कर सियासी रंग दे दिया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
दरअसल, होली के अवसर पर गुरुवार को टोंक विधायक सचिन पायलट राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। दोनों की मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट मानी जा रही थी, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चाओं के दौर के बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने एक ट्वीट कर दिया।
आचार्य प्रमोद ने पायलट और राज्यपाल की मुलाकात के फोटो शेयर कर लिखा- ‘लग रहा है जैसे दिया जा रहा है ‘शपथ’ का ‘निमंत्रण’, ‘होली शुभ हो’, आचार्य प्रमोद के इस ट्वीट से प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा सकती है। सचिन पायलट ने राज्यपाल से भेंट के बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से भी मुलाकात की थी।
आचार्य को माना जाता है पायलट समर्थक
जानकारों के अनुसार आचार्य प्रमोद को सचिन पायलट का समर्थक कहा जाता है। उनके इस ट्वीट और मुलाकात पर किए गए सियासी तंज को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















