होली के रंग में रंगीं इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस, देंखे वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

होली का पर्व आ गया है, लोग मिल जुलकर इस पर्व को पुरे उत्साह से मनाते हैं. मनोरंजन जगत में भी होली का रंग स्टार्स पर सर चढ़कर बोलने लगा है तथा ऐसी ही एक अदाकारा इस समय त्योहार के रंग में इस प्रकार रंगी दिखाई दे रही हैं कि लोग भी अपनी निगाहें हटा नहीं पा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई (Rashami Desai) की. हाल ही में रश्मि देसाई का होली सॉन्ग लॉन्च हुआ है तथा इस गानें में तो रश्मि देसाई बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

दरअसल, रश्मि देसाई की कुछ तस्वीरें बहुत चर्चाओं में हैं, जिसमें वह बेहतरीन अंदाज में होली खेलती दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में रश्मि देसाई के लुक्स से लेकर उनका स्टाइल काबिल-ए-तारीफ है. रश्मि देसाई फोटोज में पूरी तरह से होली के रंग में रंगी दिखाई दी. तस्वीरों में रश्मि देसाई के गालों पर गुलाल लगा हुआ नजर आ रहा है. अपने वीडियो में रश्मि देसाई जमकर डांस करती हुई भी नजर आई. जहां रश्मि देसाई के पीछे गुलाल उड़ता नजर आया तो वहीं आगे रश्मि देसाई झूमकर नाचती हुई दिखाई दी.

वही इस फोटो में रश्मि देसाई ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली डिजाइन सूट में नजर आ रही हैं. रश्मि देसाई ने मांग टीका और नाक में नथ पहने कैमरा के लिए पोज दिया है. नजरें झुकाए, हाथों में कंगन पहने रश्मि देसाई का अंदाज बहुत दिलकश है. रश्मि देसाई पलकें झुकाए किसी स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं नजर आ रही हैं. रश्मि देसाई पर रंगों का खुमार चढ़ता इस फोटो में नजर आ रहा है. रश्मि देसाई मुस्कुराती हुईं गालों पर लाल-नीला रंग लगाए नजर आ रही हैं. वही रश्मि देसाई का ये गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here