लुमिनस कंपनी द्वारा लखनऊ जनपद के सभी डीलरों एवं विक्रेताओं की सामूहिक बैठक का किया गया आयोजन – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

आज 16 मार्च 2022 को लुमिनस कंपनी द्वारा एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया है जिसके अंतर्गत लखनऊ जनपद के सभी डीलरों एवं विक्रेताओं को आमंत्रित कर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, इस अवसर पर जनरल मैनेजर संदीप मिश्रा, रिजनल मैनेजर संजय, जोनल मैनेजर आलोक, डिस्ट्रीब्यूटर मुकेश एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जैसा कि आप जानते हैं कोरोना एक वैश्विक महामारी के रूप में न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी आपदा के रूप में सामने आया है। जिससे न केवल आम जनमानस अपितु व्यापार वर्ग भी बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ है।

लुमिनस कंपनी द्वारा गत वर्षो में जो भी सुविधाएं आम जनमानस को दी जा रही थी भविष्य में भी सभी सुविधाएं निरंतर रूप से सभी को उपलब्ध कराई जाएंगी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर हो रही उपलब्धि को लेकर भी हम सभी तैयार हैं इसके संदर्भ में आपको किसी भी प्रकार के कोई भी प्रश्न हो तो आप लुमिनस के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर उचित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आत्मनिर्भरता के इस दौर में हम आशा करते हैं कि आप भी अधिक से अधिक मात्रा में सौर ऊर्जा को अपनाकर आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here