उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह समेत अन्य नेताओं से की मुलाकात – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

देहरादून, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्‍तराखंड में सरकार गठन की तारीख की औपचारिक घोषणा करने के लिए जुट गया है। इसे लेकर मंगलवार को उत्तराखंड को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कुछ अन्य नेताओं से प्रदेश के नेताओं ने मुलाकात की। 

सबसे बड़ा सवाल उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लेकर

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लेकर है। बताया जा रहा है कि यह फैसला शीर्ष के दो-तीन नेताओं के बीच होना है। इससे पहले सोमवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा की बैठक हुई थी। उसमें कुछ सहमति बनी है। लेकिन अंतिम फैसला बुधवार तक होना है

पुष्कर सिंह‍ धामी का नाम सबसे आगे

वैसे अटकलों में  पुष्कर सिंह‍ धामी का नाम सबसे आगे है। धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम शुरू से ही नए मुखिया की रेस में है। लेकिन दिल्‍ली में धामी की सक्रियता अधिक देखी जा रही है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी के साथ हुई बैठक में भी धामी मौजूद थे। वह राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से भी मिले और उनके साथ अमित शाह के घर भी गए। हालांकि मुख्यमंत्री बनाने की बात की जा रही है, तो विधायकों की ओर से बलूनी का नाम भी लिया जा रहा है।

भाजपा में चुनाव परिणाम आने के दिन से ही उत्साह

विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में चुनाव परिणाम आने के दिन से ही उत्साह है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह 10 मार्च से निरंतर दिख भी रहा है। तब से प्रतिदिन निर्वाचित विधायकों के पहुंचने का क्रम बना हुआ है। इस दौरान आतिशबाजी, नारेबाजी भी खूब हो रही है। इस दृष्टिकोण से मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में शांति रही। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here