जयपुर में दुष्कर्म: छह महीने तक स्कूल संचालक छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

0
19

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:47 AM IST

सार

जयपुर में कोरोना काल में कम बच्चों के आने का फायदा उठाकर स्कूल संचालक ने एक दसवीं की छात्रा को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने स्कूल संचालक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

ख़बर सुनें

जयपुर के एक निजी स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि स्कूल संचालक ने कोरोना काल में बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के गर्भवती होने पर परिजनों को बच्ची के साथ ज्यादती की जानकारी लगी।

जयपुर के एक निजी स्कूल में बालिका दसवीं की छात्रा है। कोरोना काल में स्कूल में कम बच्चे आते थे। स्कूल में कम आवाजाही का फायदा उठाकर स्कूल संचालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। बच्ची गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला, जिसके बाद बच्ची ने अपनी आपबीती माता-पिता को बताई।

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
पीड़िता के अनुसार छह महीने से स्कूल संचालक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर स्कूल संचालक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच मानसरोवर एसीपी को सौंपी है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here