J&K: नौगाम में सुरक्षाबलों ने सरपंच की हत्या में शामिल तीन आतंकियों को किया ढेर – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

श्रीनगर के नौगांव इलाके में बुधवार यानी आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कश्मीर के आईजी विजयकुमार ने मीडिया को बताया कि नौगाम में खानमोह के सरपंच समीर भट की हालिया हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के तीन आतंकियों को आज सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. सुरक्षाबल सरपंच की हत्या करने वाले आतंकियों की तलाश में थे.

सुरक्षाबलों ने आज तड़के सुबह इन आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिउत्तर दिये जाने के बाद यह फायरिंग मुठभेड़ में तब्दील हो गई. जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. हमें अभी आधिकारिक सूत्रों से और अधिक जानकारी का इंतजार है. 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है. जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा किये गये ट्वीट के मुताबिक कश्मीर जोन पुलिस के आईजी विजयकुमार ने बताया है कि नौगाम में खानमोह के सरपंच समीर भट की हालिया हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है.

आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने राज्य के उत्तर, दक्षिण और मध्य कश्मीर में दो सरपंचों की हत्या सहित अन्य कई आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरु किया हुआ है. इसी वजह से सर्च ऑपरेशन के दौरान पिछले हफ्ते भी कई आतंकियों को मार गिराया गया है और कुछ आतंकी गिरफ्तार भी किये गये हैं.

पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों ने मार गिराये थे चार आतंकी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था. वादी के अलग-अलग इलाकों पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा में चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. बकौल पुलिस महानिरिक्षक कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में  जैश का एक कमांडर भी मारा गया था.आईजी ने कहा कि जट्ट 2018 से पुलवामा-शोपियां इलाके में सक्रिय था और कई मामलों में शामिल था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here